विनोद गुप्ता (बीजपुर)
सोनभद्र- बीजपुर/ झीलों बीजपुर नमामि गंगे जलजीवन मिशन योजना की 33 केवीए पीपरी से नधिरा तक आने वाली मेन लाइन को शुक्रवार शाम को नधिरा सबस्टेशन से अलग कर दिया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अवर अभियंता महेश कुमार ने कहा कि अब ग्रामीण इलाके की लाइन से ओवरलोड़ का बोझ कम होने से सरकार के मंशानुसार गाँवो में 18 घण्टा बिजली आपूर्ति निर्वार्द्ध रूप से किया जाएगा। कहा कि नेमना, सेवकामोड, बकरिहवा,चेतवा सहित कई जगह पर 25 केवीए की जगह 63 केवीए का ट्रांसफार्मर भी लगाया जाएगा। इतना ही नही फाल्ट से निजात के लिए जर्जर उपकरण को बदलने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।उन्हों ने कहा निकट भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा और कटौती सहित ओवरलोड़ की समस्या दूर होगी।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 48









