– सोनभद्र के 292 आश्रित परिवारों के खाते मे धनराशि स्थानांतरित
सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) मुख्यमंत्री आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की सहायता राशि के चेक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, तहसील-ओबरा, घोरावल व दुद्धी में किया गया। इस योजना के तहत दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों के परिवारों और घायल व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रदेश मे 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। जनपद सोनभद्र में 292 आश्रित परिवारों के खाते में 13 करोड़ 15 लाख 75 हजार रुपये की धनराशि स्थानांतरित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के माध्यम से संकट में आए परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि यह योजना समस्या ग्रस्त परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।जिलाधिकारी बीएन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से दुर्घटना ग्रस्त परिवारों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि और निराश्रित महिला पेंशन योजना से जोड़ने का कार्य किया जाएगा, जिससे इन परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

Author: Pramod Gupta
Hello