October 26, 2026 2:10 am

रजिस्ट्री दफ्तर में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने किया सांकेतिक घेराव

दुद्धी, सोनभद्र:रजिस्ट्री कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को रजिस्ट्री कार्यालय का सांकेतिक घेराव कर जमकर नारेबाजी किया।गुरुवार को बैठक के बाद कचहरी से नारेबाजी करते हुए तहसील तिराहे होते हुए रजिस्ट्री दफ्तर पहुंचे जमकर नारेबाजी करते हुए सब रजिस्ट्रार के खिलाफ बड़ास निकाली।रजिस्ट्री दफ्तर में भ्रष्टाचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका हैं बिना पैसे दिए कोई भी काम नही होता हैं तथा रजिस्ट्रार कार्यालय में प्राइवेट व्यक्तियों को बैठाकर वसूली करायी जाती हैं, इसलिए दलाली चरमसीमा पर चल रही हैं, जिसको लेकर पहले भी चेतावनी दी थी लेकिन रजिस्ट्रार के कार्य शैली में कोई सुधार नही हुआ इसलिए मजबूर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया।अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब रजिस्ट्रार को नही हटाया जाता हैं तब तक रजिस्ट्रार कार्यालय एवं राजस्व न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान अधिवक्ताओं के आक्रोश को देख रजिस्ट्री दफ्तर में थोड़े समय के लिए सन्नाटा छाया रहा। रजिस्ट्री दफ्तर के सामने सांकेतिक घेराव और नारेबाजी के बाद अधिवक्ता वापस लौटे।इस दौरान दुद्धी बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार अध्यक्ष प्रभु सिंह, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल,अरुणोदय, अशोक गुप्ता,दिलीप पाण्डेय, पीयूष अग्रहरि,राकेश कुमार, पीसी गुप्ता, आशीष गुप्ता, आदर्श सहित काफ़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!