October 26, 2026 1:20 am

बीजपुर में भाजपा शक्तिनगर मण्डल की नई कार्यकारिणी का गठन

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)भारतीय जनता पार्टी शक्तिनगर मण्डल की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया बुधवार को पूरी हो गयी जिसमें कुछ पदाधिकारियों को दूसरी बार पूर्व के पद पर ही जिम्मेदारी दी गई तो कुछ नए चेहरों को मौका मिला है।

बताया जाता है कि काफी दिनों से मंडल कमेटी के गठन की घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे।पार्टी के निर्दर्श पर बुधवार को घोषणा कर विकास को गति देने के लिए कदम बढ़ाने का कार्य किया गया जिसमे सुरेन्द्र अग्रहरि को मण्डल उपाध्यक्ष पद पर पुनःजिम्मेदारी दी गई वहीं ईश्वरी प्रसाद को मण्डल मंत्री से पदोन्नति कर मण्डल उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई तो ताराचंद गुर्जर को युवामोर्चा मण्डल महामंत्री से मंडल महामंत्री पद से नवाजा गया तो रामदयाल वैश्य को मण्डल मंत्री के पद की जिम्मेदारी दी गई।इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।इस मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन गर्ग,पूर्व सेक्टर संयोजक संजय गुप्ता, जगमोहन सिंह गोंड,संदेश गुर्जर, पशुराम गुर्जर,अनिल वैश्य, रविंदर गुप्ता,जुगुल किशोर, देवधारी गुप्ता,गणेश गुप्ता, रामविचार सिंह गोंड (जिला पंचायत सदस्य जरहा)राजाराम वर्मा,अनिल कुमार वर्मा,सुनील श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!