सोनभद्र – क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन के पद पर नियुक्त रहे आशीष मिश्रा का गैर जनपद बलिया स्थानान्तरण होने पर पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी तथा फूलमाला पहनाकर उनके उज्जवल भविष्य तथा सेवाकाल में आगे आने वाली चुनौतियों के लिये उन्हे शुभकामनायें दी गयी । समारोह में उपस्थित अधिकारीगण द्वारा जनपद में नियुक्ति के दौरान आशीष मिश्रा द्वारा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु किये गये सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की गयी । इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा उन्हे स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया । 
उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी ओबरा, क्षेत्राधिकारी पिपरी, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी यातायात सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
Author: Pramod Gupta
Hello
Post Views: 47









