October 10, 2026 4:59 am

थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा वध हेतु ले जा रहे 07 राशि गोवंश किया गया बरामद, मौके से 03 नफर अभियुक्त गिरफ्तार –

सोनभद्र-विण्ढमगंज / पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे गोवध/पशुक्रुरता निवारण अधिनियम अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के नेतृत्व में दिनांक 01.02.2024 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा मुखबर की सूचना पर झारखण्ड बैरियर के पास से वध हेतु ले जा रहे कुल 07 राशि गोवंश बरामद किया गया तथा मौके से 03 नफर अभियुक्त 1. मोहन साव पुत्र स्व0 श्याम सुन्दर साव, निवासी सनडा, थाना अम्बा, जनपद औरंगाबाद (बिहार) 2. रवीन्द्र यादव पुत्र स्व0 शिव यादव, निवासी लगुराही, थाना हरिहरगंज, जनपद पलामू (झारखण्ड) 3. भुलेटन साव पुत्र केश्वर साब, निवासी सोनार खाप, थाना कुटुम्बा, जनपद औरंगाबाद, (बिहार) को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0-16/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत की विधिक कार्यवाही की गयी ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!