October 10, 2026 4:59 am

हर घर नल योजना से वंचित रखा गया सदर ब्लॉक का कबरी गांव

नंद गोपाल पांडे (चतरा)

सोनभद्र- आपको बताते चलें कि सदर ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत कवरी का कबरी पांडे टोला में लगभग 20 से 25 घर मौजूद है बावजूद इसके नमामि गंगे के तहत हर घर नल योजना में हो रहे कार्य को पूरा दिखाकर कार्य को बंद कर दिया गया जबकि ग्राम पंचायत गवरी के पांडे टोला में लगभग 25 व 30 घर ऐसा है जहां ना तो पाइप बिछाया गया और नहीं कहीं पर नल टोटी लगाया गया । हर घर नल योजना के तहत इस गांव में कोई भी कार्य अभी तक नहीं किया गाय। पानी की समस्या लोगों के सिर पर तलवार बनाकर लटक रही है।। क्योंकि बारिश कम होने के कारण पानी का लेयर काफी नीचे चला गया जिसके पास अपना संसाधन था वह भी अब जवाब देने लगा ।ऐसी स्थिति में लोगों की निगाह हर घर नल योजना के तहत पानी पर पड़ रही है।। लेकिन यहां कोई कार्य नहीं किया गया जिससे गांव में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है ।लोगों का कहना है कि जब एक भी घर छूटने न पाए ऐसी मानसा सरकार की है ।तो फिर 20 व 25 घर का गांव कस्बा को क्यों छोड़ा गया। और अभिलंब कार्य नहीं किया गया तो पानी की भीषण समस्या गांव में उत्पन्न हो जाएगी । इस पर जिला प्रशासन और शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए लोगों ने जिला प्रशासन से अभिलंब हर घर नल योजना के तहत पाइप लाइन बिछा कर पानी की व्यवस्था करने की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!