June 1, 2025 10:19 am

सड़को पर बह रहा फ्लाइओवर के निचे बने यूरिनल की गंदगी

– स्वच्छता अभियान केवल मुख्य स्थानों के लिए

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर के बीच बने तीन किलोमीटर लम्बा फ्लाईओवर नगर के तीन मुख्य चौराहों से होकर गुजरता है। चंडी होटल, धर्मशाला चौक और स्वर्ण जयंती चौक। यह तीनों स्थान नगर के सबसे व्यस्तम स्थानों में है। यहां ऑटो, बस स्टैंड भी है जिसकी वजह से हमेशा भीड़ भाड़ रहती है। यहां यात्रियों की सुबिधा के लिए सार्वजनिक यूरिनल (मुत्रालय) नगर पालिका द्वारा बनवाया गया।

जिससे यहां से गुजरने वाले एवं फ्लाई ओवर के निचे छोटे छोटे दुकानदारों को काफ़ी सुबिधा मिलती है। लेकिन अब यें साफ सफाई एवं देखभाल के अभाव में बदहाल हो चूका है। दरवाज़े जर्जर होने से महिलाये इसमें जाने से कतराती है। इसमे पानी की कोई सुबिधा नहीं है। इससे निकलने वाली गंदगी फ्लाई ओवर के सर्विस रोड पर बह रही है। गंदगी का आलम यह है की बदबू के कारण कोई इसके आस पास भी नही जाना चाहता। सबसे ज्यादा तकलीफ महिलाओं को होती है। जिन्हें मजबूरीबस इसका इस्तेमाल करना पड़ता है।

आसपास के लोगों की माने तो इसकी सफाई महीने में कभी कबार हो जाती है। वही स्वर्ण जयंती चौक पर बने यूरिनल की देखरेख साफ सफाई हर दूसरे तीसरे दिन की जाती है। क्योंकि यहाँ पर शासन प्रशासन के लोग आते जाते हैं। दिखावे के लिए चल रहा नगर पालिका परिषद का स्वच्छता अभियान केवल चुनिंदा स्थानों के लिए रह गया है। स्थानी लोगों की मांग है कि इन यूरिनलों की साफ सफाई निरंतर कराया जाए। जिससे बाहर आने जाने वाले यात्रियों महिलाओं को सुविधा हो।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!