बभनी/सोनभद्र (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के थाने के समीप एक बाइक को बचाने में कोयला लाद के आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वही खलासी सुरक्षित बच गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिना खड़िया से कोयला लेकर उड़ीसा के लिए जा रही थी ट्रक। आए दिन हादसों से लोगो के दिलों में एक डर सा माहौल बना हुआ है।
Author: Pramod Gupta
Hello
Views: 725









