February 13, 2026 6:53 pm

होटल ढाबा शराब दुकानों का औचक निरीक्षण कर पुलिस ने परखी सुरक्षा ब्यवस्था

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर बीजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित होटल ढाबा शराब चीखना दुकानों का रविवार शाम औचक निरीक्षण कर पुलिस ने सुरक्षा ब्यवस्था का गहनता से जायजा लिया।उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में मय हमराह पुलिस जवानों ने सबसे पहले कस्बे के श्रीराम चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया उसके बाद बाजार सहित क्षेत्र में संचालित देशी विदेशी शराब और पास पड़ोस में चीखना बेचने वालों की बारीकी से जाँच की गयी ततपश्चात होटल ढाबा लॉज और यात्री निवास के लिए बनाए गए धर्मशाला आदि की जांच कर आवश्यक रजिस्टर दस्तावेज आदि चेक किए गए इस दौरान उप निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने सभी ब्यवसाई संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था के विशेष दिशा निर्देश दिए।इसके पहले पुलिस जवानों ने कस्बे में फूट मार्च निकाल कर क्षेत्र में सुरक्षा और शांति का संदेश दिया। अचानक सक्रिय हुई पुलिस के जाँच अभियान तथा जगह जगह दबिश से अपराधी प्रवित्ति के लोगों में देररात तक हड़कम्प मचा रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!