सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) राष्ट्रीय लोक दल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर फुल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। साथ ही नवनियुक्त प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल का भी स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने नगर स्थित सिंचाई डाक बंगले पर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीकांत त्रिपाठी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया और कहा कि वो राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के मंशा अनुरूप पूर्वांचल में पार्टी के मजबूत जनाधार के लिए संकल्पित हैं। एनडीए की मजबूत डबल इंजन की सरकार में चलाई गई कई जनोपयोगी कल्याणकारी योजनाओं का धरातल पर भ्रष्टाचारमुक्त क्रियान्वयन सुनिश्चित कराए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। श्रीकांत त्रिपाठी ने पार्टी की किसानों, कामगारों एवं वनवासी लोगों के प्रति प्राथमिकता को इंगित करते हुए इनके स्थानीय समस्याओं के निवारण को अपनी पहली वरीयता बताया। कहा कि आगामी चुनावों के दृष्टिगत संगठन को मजबूत करते हुए एनडीए को मजबूती प्रदान करना उनके पार्टी का लक्ष्य हैं। जिलाध्यक्ष का बनारस में भी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रांजल पांडेय,वरिष्ठ नेता अच्युत कृष्ण त्रिपाठी, डॉ मृत्युंजय पांडे,दिलमोहन तिवारी,भावेश सहित बी०एच०यू०,काशी विद्यापीठ के दर्जनों लोगों ने स्वागत किया।
जनपद आगमन पर स्वागत करने वालों में युवा प्रदेश सचिव विवेक चतुर्वेदी,संगठन महासचिव पवन शुक्ला, युवा जिलाध्यक्ष रालोद प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय,जिलाध्यक्ष पूर्वांचल नव निर्माण मंच सुमित मिश्रा,उदय प्रकाश पटेल,रोहित सिंह, शिव पूजन तिवारी,आरिफ अहमद,अनिल प्रताप सिंह,अमीन अली,ओमप्रकाश भारती,विजय भारती,बाबा रामदेव,अनिल चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Author: Pramod Gupta
Hello