October 15, 2025 6:10 pm

फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-368/2025 धारा 333, 64(1), 352, 351(3) बीएनएस व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित एक अभियुक्त मनोज कुमार सिंह उम्र करीब 33 वर्ष पुत्र आदित्य सिंह निवासी मिश्ररौलिया थाना पन्नूगंज को आज उरमौरा तिराहा थाना रॉबर्ट्सगंज से समय करीब 11.45 बजे दिन में गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस संतोष कुमार सिंह प्रभारी चौकी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज आरक्षी ओम प्रकाश यादव थाना रॉबर्ट्सगंज

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!