June 25, 2025 6:50 pm

अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर हटाने को चलाया गया अभियान

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) किसी भी कार्यक्रम या व्यवसायिक प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग बैनर लगाना आम बात हो गया है। नगर के किसी भी चौक चौराहा पर हर तरफ अवैध होर्डिंग की भरमार हो गयी। धीरे धीरे यह इतना ज्यादा हो गया की नगर की सुंदरता पर धब्बा लगने लगा। वही इन होर्डिंग के फट कर गिरने से जो गंदगी होती है वो अलग।

जनपद मे लगातार चल रहें प्लास्टिक मुक्त अभियान और स्वच्छता के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देशन मे शासन के निर्देश पर सोनभद्र में रविवार को एक विशेष अभियान चलाया गया जिसमें सभी नगर निकायों द्वारा अवैध होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर हटाए गए। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। नगर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने को नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने 27 दुकानों पर छापेमारी कर लगभग 22 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त किया और संबंधित दुकानदारों के खिलाफ जुर्माना वसूली की कार्रवाई शुरू की। यह अभियान शासन के निर्देशानुसार चलाया गया था। यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा अवैध गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाने का एक प्रयास है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!