October 10, 2026 11:41 am

पुलिस को मिली बड़ी सफलता 92.5 किग्रा अवैध गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई में तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि शनिवार को तीन से चार बजे के बीच मुर्धवा मोड़ से रनटोला के पास सूचना पर थाना पिपरी एवं एसओजी टीम द्वारा एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी पकड़ी गई। जिसमें से लगभग 92.5 किग्रा गांजा बरामद किया गया। साथ ही तीन अभियुक्त गौरव कुमार पुत्र स्व.कप्तान सिंह,सोनू माथुर पुत्र श्याम सिंह, दिनेश उर्फ देव चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह सभी निवासी मथुरा के गिरफ्तार किए गए। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया की सौरभ सिंह निवासी मथुरा, दिनेश उर्फ सीओ निवासी अलीगढ़, देवेंद्र उर्फ देव चौधरी निवासी अलीगढ़ के कहने पर पैसे के लालच में आकर उड़ीसा के संबलपुर गांजा लेने गए थे। जहां स्वादीन नाम के व्यक्ति को शुक्रवार को सुबह गाड़ी दे दी जिसने शाम को गाड़ी में गांजा भर वापस इन्हें दे दिया और कुछ देर बाद यह लोग संबलपुर उड़ीसा से गांजा लेकर मथुरा के लिए निकल गए थे।

अभियुक्तों के पास से पांच बोरियों में कुल 92.910 किग्रा गांजा अनुमानित क़ीमत 23.50 लाख, एक इनोवा क्रिस्टा गाड़ी, चार अदद मोबाइल फोन तथा 3610 रुपए नगदी बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना पिपरी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र.नि नागेश सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी बृजेश सिंह, चौ.प्र. राजेश जी, हे.का. राजेश कुमार पासवान,नीरज सिंह,महेश कुमार सरोज,धनंजय चौधरी,सौरभ कुमार राय, का.अजीत यादव,अजीत कुमार, मनीष कुमार तिवारी,रवि कुमार सिंह शामिल रहें।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!