June 25, 2025 9:23 pm

मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी अभियान को सफल बनाने मे अपना सहयोग दें- जिला विकास अधिकारी

सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) प्लास्टिक हमारे रोज़मर्रा के जीवन में इस हद तक शामिल है कि हम इसके दुष्प्रभावों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए अत्यंत हानिकारक है।
सिंगल यूज प्लास्टिक का संकट हमारे लिए एक चेतावनी है। यह हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हमारी आदतें और जीवनशैली किस प्रकार हमारे पर्यावरण को प्रभावित कर रही हैं।

अगर हम आज नहीं संभले, तो आने वाली पीढ़ियाँ हमें क्षमा नहीं करेंगी। हमें सिंगल यूज के उपयोग को रोकने और स्थायी जीवनशैली अपनाने के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे। जनपद की भौगोलिक स्थिति ऐसी है की कही कही मुलभुत सुविधाएं भी पूरी तरीके से नही पहुंच पाती लेकिन प्लास्टिक वहां भी है। हमने देखा है की जहाँ की सड़क, नाली, बिजली के खम्बे इत्यादि के लिए खुदाई होती है वहां पॉलीथिन जरूर निकल आता है। यह नष्ट तो नही हो सकती लेकिन हमारी मिट्टी की उर्बरा शक्ति को जरूर नष्ट कर देगी। सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल के बाद हर घर से निकलता है। निकलता क्या है इसे यहां वहां फेक दिया जाता है। बस अब हमें यही नही करना। जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी एक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को यहां वहां फेकने की बजाय अपने घर मे एकत्रित करने को प्रेरित किया जा रहा है।

इस अभियान को लेकर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह ने जनपद वासियो से अपील करते हुए कहा की जनपद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने के लिए एक अभियान चलाया जा रहा है। आप अपने घरों मे जो भी सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक इस्तेमाल कर रहें है उसके निस्तारण के लिए अपने घर मे या घर के सामने एक बोरी टांगे, उसमे इस्तेमाल किये हुए सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित करें। इसके बाद उसे एक स्थान पर इकठ्ठा करा कर संग्रहण केंद्र पर स्टोर किया जायेगा। इसके लिए आप सभी से अपील है की इस अभियान मे अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इसे ज्यादा से ज्यादा सफल बनाये।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!