October 10, 2026 11:40 am

गेहूं थ्रेसिंग करते एक को सर्प दंश दूसरा गंभीररूप से घायल

दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) गेहूं की थ्रेसिंग के वक्त एक महिला सर्प दंश की शिकार हो गई वही एक पुरुष गंभीररूप से चोटिल हो गया। सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात्रि गेहूं की थ्रेसिंग करा रही महिला खजूरी की महिला अनीता देवी (35) पत्नी संदीप भारती सर्प दंश की शिकार हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया वहीं बुधवार की दोपहर पिपराही निवासी अवधेश कुमार 37 पुत्र फूलचंद्र थ्रेसर में गेहूं लगाते समय गंभीररूप से चोटिल हो गया जिसे सीएचसी में प्राथमिक उपचार उपरांत जिला अस्पताल के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!