June 25, 2025 8:30 pm

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

सोनभद्र/ नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किए जाने का विरोध सोनभद्र में भी शुरू हो गया बुधवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसके खिलाफ पार्टी के जिला कार्यालय से जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान पुलिस कर्मियों ने जुलूस को बीच में ही रोकने का ही प्रयास किया, जिस पर कांग्रेसियों से उनकी जमकर कहासुनी हुई। हालांकि बाद में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने कांग्रेसियों को उनकी मांग के अनुसार कलेक्ट्रेट तक जाने की अनुमति दी। फिर वहां कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिला अधिकारी नमामि गंगे को सौंपा।
इसके पूर्व कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष रामराज गोड व शहर अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस का इतिहास आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है। ईडी, सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां लगाकर भाजपा किसी भी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डरा नहीं सकती। आने वाला समय कांग्रेस का है। इससे भाजपा डरी हुई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य नूरुद्दीन खान व पूर्व शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार नेताओं के उत्पीड़न के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। दिल्ली चुनाव के दौरान भाजपा ने तमाम तरह की कार्रवाई कराई। अब एक बार फिर जब आने वाले समय में विभिन्न राज्यों के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में डरी हुई भाजपा कांग्रेसियों का उत्पीड़न करने में जुट गई है। पूर्व प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान व पूर्व जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी ने कहा कि बुनियादी मुद्दों से भटक चुकी भाजपा सिर्फ जाति, धर्म और नफरत की राजनीति कर रही है। जनता इसे समझ रही है। आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष उषा चौबे व शीतला पटेल ने कहा कि कांग्रेस हर विरोध का जमकर मुकाबला करेगी जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, संगीता श्रीवास्तव,जिला महासचिव प्रदीप सिंह,N S Y जिलाध्यक्ष दअंशु मदेशिया,याशंकर पांडे, आशुतोष दुबे,बाबूलाल पनिका, नागेश मणि पाठक,ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू राम पांडे, अमरेश देव पांडे, निगम मिश्रा, मदन गुप्ता,आशीष सिंह, राजेश कुंबलेउज्वल सिंह, नगरअध्यक्ष शेखर शरण पूर्व नगर अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज, श्रीकांत मिश्रा, शमीम अख्तर, राजकुमार यादव, बृहस्पति भारती, सईद खान, मंजू देवी, गुलाब तिवारी कवि जी रितेश पांडे, जितेन्द्र देव पांडे, रमाकांत तिवारी शशि बाला,बेबी सिंह, प्रदीप चौबे, उषा सिंह, देवेन्द्र गुप्ता,प्रांजल श्रीवास्तव, देवेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!