October 10, 2026 11:41 am

बाबा साहेब जयंती पर निकला भव्य जुलूस

दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार की शाम कस्बे के अंबेडकर मुहाल (वार्ड 3 ) से गाजे – बाजे के साथ भव्य जुलूस बड़े ही उत्साह से निकली।

इस दरमियान अम्बेडकर मुहाल स्थित बाबा साहब की स्थापित मूर्ति प्रतिमा स्थल से रथ पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा जुलूस में शामिल कर कस्बे में भ्रमण करते हुए रीवा· रांची राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते डीहवार बाबा से रामनगर से होते हुए तहसील तिराहा के रास्ते वापस अंबेडकर मुहाल मूर्ति प्रतिमा स्थल पर पहुंची।वही जुलूस के दौरान देखा गया कि बाबा साहब से अनुवाइयों ने बड़े ही उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जमकर डीजे की धुन पर थिरकते रहे, इस दौरान महिला पुरुष बच्चों की भीड़ रही युवाओं द्वारा नीले झंडे का खूब प्रदर्शन किया गया।
सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस दौरान राकेश आजाद राजेश दुनिया,सुमित धोनी महताब खान,महेश कुमार,रोहित कुमार संजय कुमार विशाल ,रजनीश कुमार उमाकांत आदि उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!