October 10, 2026 11:42 am

सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा निर्वाचित

दुद्धी/सोनभद्र:काफ़ी गहमा -गहमी के बीच मंगलवार को कड़े सुरक्षा व्यवस्था में सिविल बार एसोसिएशन के हुए वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा ने बाजी मार ली तो वहीं सचिव पद महेंद्र जायसवाल विजयी घोषित किए गए।मुख्य चुनाव अधिकारी ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रभु सिंह कुशवाहा को 30 मत मिले। उन्होंने अपने निकततम प्रतिद्वंद्धी शिव शंकर प्रसाद मात्र 4 मतों से हराया। शिव शंकर प्रसाद को 26 मत प्राप्त हुए तथा प्रदीप श्रीवास्तव को 24 मत मिले।सचिव पद के लिए महेंद्र जायसवाल को 37 मत मिले जबकि रामेश्वर राव को 27 मत तो वहीं जवाहर लाल को 15 मत प्राप्त किए। सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक चले मतदान में 80 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 3 मत टेंडर मत प्राप्त हुए।जैसे ही बार सभागार में चुनाव परिणामों की घोषणा हुई तो विजयी उम्मीदवारो को समर्थकों ने फूल-मालाओ से लाद दिया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए रामजी पाण्डेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा,पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार तथा प्रशासन के लिए अभिनाथ यादव का निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाल मनोज सिंह मय पीएसी फ़ोर्स के साथ मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!