सोनभद्र/ रॉबर्ट्सगंज (विशाल टंडन) अग्निशमन सेवा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल तक मनाया जा रहा है, जो 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों की याद में मनाया जाता है। इस दिन को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के रूप में भी जाना जाता है। जनपद के रॉबर्ट्सगंज स्थित अग्निशमन विभाग कार्यालय पर अग्निशमन सेवा सप्ताह का प्रारम्भ शहीदों को श्रद्धांजलि दे कर किया गया।
इस मौके पर फायर रैली निकाली गयी जिसे मुख्य अग्नि शमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली के दौरान प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करन सिंह यादव एवं फायर कर्मियों द्वारा लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्रीराम साहनी ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगिताएं निबंध, चित्रकला और व्याख्यान के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा की जानकारी दी जाएगी। ग्रामीण अंचलों में विशेष अभियान चलाकर प्रचार सामग्री वितरित कर लोगों को आग से बचाव के उपाय बताए जायेंगे। साथ साथ विभिन्न स्थानों पर फायर टेंडर का प्रदर्शन कर लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी जाएगी। श्रीराम साहनी ने कहा की इस सप्ताह का उद्देश्य लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि देना है। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा,ओम प्रकाश दुबे, लालचंद, उदय नारायण,ननकु सिंह, आशुतोष सिंह, सनी राज सरोज, अश्वनी कुमार,रोहित मौर्या, सूरज पटेल,श्रीकांत,प्रवीण कुमार, विश्वजीत, नौशाद अहमद, मलय तिवारी,राजेश यादव, रविंद्र त्यागी सहित सभी फायर कर्मी उपस्थित रहे

Author: Pramod Gupta
Hello