October 15, 2025 7:42 am

सम्राट अशोक महान की बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई जयंती निकली शोभायात्रा

रामगढ़/ सोनभद्र (अखिलेश गुप्ता) चतरा क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ कस्बे में अशोक सम्राट सेवा समिति ने सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम मनाई गई रामगढ़ के वर्तमान ग्राम प्रधान बलराज मौर्य के नेतृत्व में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ रामगढ़ नहर से बिजली सर्विस स्टेशन पन्नूगंज होते हुए किसान सेवा पेट्रोल पंप तक सम्राट अशोक के जयंती पर डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा में रथ पर सम्राट अशोक की प्रतिमा सजाकर रथ पर शोभायत्रा निकाल गया बलराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने समानता, स्वतंत्रता, न्याय, तथा मानवीय मूल्यों को अपने राज्य में स्थापित किया उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ कहा जाता है, जिसका अर्थ है- ‘सम्राटों के सम्राट’, और यह स्थान भारत में केवल सम्राट अशोक को मिला है। सम्राट अशोक को अपने विस्तृत साम्राज्य से बेहतर कुशल प्रशासन तथा बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए भी जाना जाता है।इस मौके पर बलराज मौर्य ग्राम प्रधान रामगढ़, वीरेंद्र मौर्य, रिंकू मौर्या, इंद्र बहादुर मौर्य, अरुण मौर्य, अमन मौर्य, उमेश मौर्य, अनुपम मौर्य, आनंद भंते, मनोज कुशवाहा एवं अन्य ग्राम निवासी मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!