April 9, 2025 6:24 am

प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकाली गयी श्रीराम दरबार की भव्य शोभायात्रा

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर के पन्नूगंज रोड स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर से श्री रामदरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा से पुर्व प्रभु श्री राम की आरती की गयी। आरती मे राज्य मंत्री संजीव गौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता सहित श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहें। श्री राम दरबार अखाड़ा समिति के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया की दोपहर बारह बजे भगवान राम का जन्म होते ही पूरा परिसर जय श्री राम के नारे से गुजनें लगा। भगवान श्री राम के जन्म होते ही उपस्थित भक्तों ने उनकी आरती पूजा की। किन्नरों द्वारा सोहर व बधाई गीत गाया गया। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर चार बजे श्री राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया शोभायात्रा मंदिर से नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए वापस मंदिर तक गई। शोभा यात्रा के दौरान नगर में जगह जगह भगवान राम की भव्य आरती की गयी। शोभा यात्रा में मुख्य आकषर्ण भगवान श्री राम का दरबार, श्री गणेश जी, श्री महादेव जी, आज गुरु शंकराचार्य जी की झांकी रही। बनारस से आए हुए कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां का प्रदर्शन और शिव तांडव किया गया। नगर के युवाओं द्वारा ढोल नगाड़ों पर मन मोह लेने वाला प्रदर्शन किया। नगरवासी जगह-जगह भगवान श्री राम पर पुष्प वर्षा कर उनके मनमोहक स्वरूप देखते रहें। यात्रा में मुख्य रूप से विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, हर्ष अग्रवाल, शिव शंकर, राम सकल, घोरावल विधायक अनिल मौर्य, जितेंद्र, हर्ष अग्रवाल, शीतल सिंह, तीरथ राज सहित हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!