October 10, 2026 12:44 am

रामनवमी सेवा समिति जय भवानी क्लब राम भक्तों ने निकाला शोभायात्रा

विंढमगंज /सोनभद्र (सुमन गुप्ता) झारखंड बॉर्डर पर स्थित थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामनवमी पर्व के मध्य नजर रामनवमी सेवा समिति, जय भवानी क्लब व प्रशासन के निगरानी में मां काली मंदिर के प्रांगण से ध्वनि विस्तारक यंत्र पर राम भक्तों महिला पुरुषों की टोली जय श्री राम, जय बजरंगी के नारों के साथ शाम लगभग 4:00 बजे निकाला यह शोभा यात्रा मां काली मंदिर से निकलकर सलैयाडीह ग्राम पंचायत के सीता मोड़ चौराहा से होते हुए मुडिसेमर मोड, सुभाष तिराहा, हलवाई चौक, से होते मंदिर महावीर जी हनुमान मंदिर पर पहुंचा जहां मंदिर के पुजारी आनंद कुमार द्विवेदी के द्वारा महावीर झंडा का पूजन अर्चन के पश्चात झंडा लेकर श्रद्धालु हवाई गली, साहू चौक, रामलीला ग्राउंड, सब्जी मंडी, बैंक रोड होते कली मंदिर पर पहुंचा जहां मंदिर के पुजारी मनोज कुमार तिवारी के द्वारा संध्या आरती के पश्चात समाप्त हुआ इस मौके पर रामनवमी सेवा समिति के द्वारा भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के विशाल खेल मैदान पर लाठी डंडे के कर्तव्य दिखाने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया इस दौरान सांस्कृतिक मंच पर एक से बढ़कर एक भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम चला रहा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!