October 15, 2025 8:54 am

गांजा की तस्करी करने वाले एक तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

करमा (सोनभद्र) पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 82 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 16 लाख 40 हजार रुपये है। इस मामले में एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर हरेश रंजन होता उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। वह उड़ीसा से गांजा लाकर वाराणसी और आसपास के जिलों में सप्लाई करता था।

बरामदगी का विवरण

– वाहन संख्या OD15 P6228 सियाज मारूती कार
– नाजायज गांजा 82 किलो ग्राम

गिरफ्तारी टीम

– प्र0नि0 राजकुमार सिंह
– उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव
– का0 शैलेन्द्र प्रकाश
– का0 सूर्या सिंह
– का0 विजय प्रसाद गोंड

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ थाना करमा पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!