July 31, 2025 12:46 pm

रामनवमी पर निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर

सोनभद्र। रामनवमी उत्सव की तैयारी को भव्य स्वरूप देने के लिए राम दरबार अखाड़ा के सभी कार्यकर्ता पूरा समय देकर पूरे नगर में 5000 झंडा नगर के प्रमुख मार्गो में बाधा जा रहा है। राम दरबार अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पूरे नगर को भगवान राम के जन्म के उत्सव के रूप में मनाने के लिए सजाने की भव्य तैयारी की जा रही है। भगवान राम का जन्मोत्सव 12:00 बजे दिन में मनाया जाएगा। 1:00 बजे किन्नरों द्वारा सोहर व बधाई गीत राम जानकी मंदिर पर किया जाएगा। उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूरे नगर में 6 जगह भगवान राम की भव्य आरती की जाएगी। जगह जगह पानी के स्टॉल लगाए जाएंगे। 3:00 बजे से भव्य श्री राम दरबार की शोभायात्रा आरती के साथ राम जानकी मंदिर पन्नूगंज रोड से शुरू की जाएगी। शोभा यात्रा में मुख्य आकषर्ण भगवान श्री राम का दरबार श्री गणेश जी की झांकी महादेव जी की झांकी आज गुरु शंकराचार्य जी की झांकी और बनारस से आए हुए कलाकारों द्वारा विभिन्न झांकियां का प्रदर्शन और शिव तांडव किया जाएगा। नगर के युवाओं द्वारा ढोल नगाड़ों का मुख्य आकर्षण होगा शोभायात्रा में लगभग 5 से 6000 लोगों के शामिल होने की संभावना है। उत्सव के रूप में मनाने की भव्य तैयारी है। राम भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। लोकल कलाकारों में भी उत्साह है। कार्यक्रम को मूर्त रूप देने के लिए राम दरबार सभी संरक्षक गण जितेंद्र सिंह, आनंद मिश्रा, रविंद्र केसरी, संजय जयसवाल, बलराम सोनी, मनीष अग्रहरि, संगम गुप्ता, मनोज जालान, नरेंद्र गर्ग, मनीष खंडेलवाल, प्रशांत चौबे, मल्लू सोनी, चंदन केसरी, अमित केसरी, उमेश केसरी, अखिलेश कश्यप, राहुल शर्मा, सत्यम सोनी, मुकेश सोनी, अभिषेक राय, प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, भैयालाल कनौजिया, दिनेश भारती, सभी कार्यकर्ता भव्य स्वरूप देने के लिए निरंतर लगे हुए हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!