रामगढ़/सोनभद्र (अखिलेश गुप्ता) चतरा खण्ड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा रामगढ़ स्थित संगम स्कूल में वर्ष प्रतिपदा उत्सव व चतरा खण्ड में पथ संचलन का आयोजन किया गया।मंच पर मंचासीन सह जिला कार्यवाह रामलगन कार्यक्रम मुख्य वक्ता संतोष चौबे व कार्यक्रम अध्यक्ष शीतला आचार्य रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता ,डॉ. हेडगेवार व परम पूज्य गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर एकल गीत व अमृतबचन से हुआ। बौद्धिक उद्बोधन में संतोष चौबे ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को ‘वर्ष प्रतिपदा ‘ उत्सव के रूप में मनाता है। । काफी विचार के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू माना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष चल रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सव में प्रथम उत्सव वर्ष प्रतिपदा उत्सव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के समय यह तय हो गया कि हर उत्सव के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है।आज परम पूज्य डॉक्टर साहब के जन्मदिन के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि जहां तक का कार्य हुआ है उसे आगे बढ़ाना चाहिए। संघ की स्थापना के समय दो बातों के सहारे हिंदू समाज के संगठन का उद्देश्य बनाया गया जिसमें प्रथम बात था तंत्र और दूसरा बात था मंत्र हमारा तंत्र प्रतिदिन 1 घंटे की नियमित शाखा हैं और हमारा मंत्र प्रतिदिन संघ स्थान पर होने वाली प्रार्थना है।वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन खण्ड कार्यवाह चतरा लालू प्रसाद यादव ने किया। संघ प्रार्थना के बाद पूर्व गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवक बंधुओं ने रामगढ बाजार में पथ संचलन निकाले, संचलन का प्रारंभ संगम स्कूल रामगढ़ से होते हुए सब स्टेशन विद्युत पन्नूगंज होते हुए पुनः संगम स्कूल रामगढ़ मे पथ संचलन का समापन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक जिला शरीरिक प्रमुख राकेश रहे ।इस अवसर पर उपस्थित सोनभद्र विभाग प्रचारक उपेन्द्र,सोनभद्र जिला प्रचारक राहुल, खण्ड
व्यवस्था प्रमुख त्रिलोकी,खण्ड प्रचार प्रमुख गोविंद गुप्ता, जिला धर्म जागरण प्रमुख लवकुश जिला संपर्क प्रमुख अरुणेश , जिला पर्यावरण प्रमुख सुशील जिला सेवा प्रमुख नीरज खण्ड संपर्क प्रमुख सुशील मिश्रा जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर,सोनभद्र नगर कार्यवाह महेश, सहनगर कार्यवाह ब्रिजानंद सभी मंडल कार्यवाह दीपक, रोशन डाक्टर, सूर्यप्रकाश पांडेय , देवेंद्र कुमार व भाजपा से मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बिंद राजबहादुर सिंह नंदलाल विश्वकर्मा मोहन बिंद मंगला प्रसाद यादव जितेंद्र बहादुर सिंह विनय श्रीवास्तव राम कुमार पटेल गोपाल जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
