October 10, 2026 3:44 am

बीजपुर मोटर गैरेज पर पेयजल की किल्लत रहवासी उतरे सड़क पर

बीजपुर(सोनभद्र) स्थानीय बाजार में मोटर गैरेज के पास पेयजल की किल्लत उतपन्न हो गयी गुरुवार को ग्रामीणों का पानी को लेकर धैर्य जबाब दे गया और बाल्टी गैलन लेकर सड़क पर उतर गए।बस्ती की रीता देवी सीमा पूनम पटेल भगवानी देवी रानी देवी सबरुनिश रीता जैसवाल गीता विश्वकर्मा सुरेंद्र अग्रहरि अवध नारायण पांडेय छोटू पटेल भुवनेश्वर जायसवाल ने बताया कि पिछले दस दिनों से हमलोगों को पानी नही मिल रहा हैं। आसपास हैंडपम्प

कुआं कुछ भी नही हैं कि हमलोग किसी तरह पानी लेकर काम चला सके और पानी नही मिलने के कारण हम लोगों के बच्चे बिना नहाए ही स्कूल जा रहे कपड़ा नही धूल पा रहा हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान पति विश्राम सागर गुप्ता से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि नमामि गंगे पाइप लाइन की खुदाई के दौरान पहले की पड़ी पाइप में कही जाम हो गया है या टूट गया है जिसके चलते यह परेशानी हो रही है अभी तत्काल टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई की जा रही और एक दो दिन के अंदर पाइप लाइन को सही करा करके सप्लाई चालू कर दिया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!