October 10, 2026 4:22 pm

खड़ी स्कूटी में बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर,बच्ची घायल

 

दुद्धी/ सोनभद्र:कस्बे के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास खड़ी स्कूटी में बुधवार की शाम बोलेरो वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर बैठी बच्ची रानी गुप्ता(10) पुत्री बसंत कुमार निवासी ग्राम खजूरी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में इलाज के लिए आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया । डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।पिता ने बताया कि स्कूटी से बच्ची को लेकर कॉपी किताब खरीदने गए थे। वहाँ से लौटते वक्त पैसा निकालने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास गए। जहाँ स्कूटी साइड में लगाकर पैसा निकालने गए इस दौरान बोलेरो ने खड़ी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बोलेरो चालक शराब के नशे में था।बताया गया कि पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।उधर घटना की सूचना मिलते ही दर्जनों शुभचिंतक दुद्धी सीएचसी पहुंच कर पीड़ित परिवार के सहयोग में लगी रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!