October 10, 2026 2:58 pm

झोपड़ी में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख

रामगढ़ (सोनभद्र) (अखिलेश गुप्ता) चतरा क्षेत्र के रामपुर बरकोनिया थाना अंतर्गत सोढ़ा ग्राम पंचायत टोला (करैलवा) निवासी रंगीना पति राम बहाल धांगर की गृहस्थी झोपड़ी दिन‌ के 11 बजे पूजा पाठ करते समय लगी आग के कारण जलकर राख हो गई। बताते हैं कि रंगीना अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ करैलवा गांव में निवास करती हैं। उनके रहने के लिए घर भी नहीं है और झोपड़ी लगाकर किसी तरह उसी में गुजारा करती थी अपने जीवकोपार्जन हेतु सिलाई मशीन से

ग्राहकों का कपड़ा सिल कर अपना घर का खर्च चलाती थी उनके पति रामबहाल चेन्नई में जीव को पार्जन हेतु किसी कंपनी में काम करते हैं बुधवार को दिन मे अपने झोपड़ी में पूजा करते समय निकली तीनगारी से झोपड़ी में रखें कपड़ा बिस्तर स्कूटी बेड लगभग दस हजार नगद में आग लग गई रंगीना ने आग को बुताने का भरकस प्रयास किया आग पर काबू नहीं पाई तो शोर गुल करने लगी तब तक गृहस्ती का पूरा सामान जलकर खाक हो गया था। शोर मचाने और आग की जलती लपट देखकर ग्रामीणों मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का भरकस प्रयास किया लेकिन तब तक घर में रखा गृहस्ती का सभी सामान जलकर राख हो गया। बताते हैं कि आग इतनी भयंकर थी कि कोई समान नहीं बच पाया रंगीना कपड़े का सिलाई कर कर अपने व अपने परिवार का जीविकोपार्जन करती हैं। उन्होंने बताया कि पूजा करते समय आग कैसे लगी उन्हें भी नहीं मालूम चला घर का गृहस्थी सभी समान जल रहा था। हमने शोर-शराबा किया गांव वाले जूटे और बुझाने के लिए बहुत प्रयास किया लेकिन आग जब तक बुझती तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। इनके खाने पीने के लिए कुछ भी घर में सामान नहीं बचा। आगलगी की घटना की सूचना रामपुर बरकोनिया पुलिस को दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटना स्थल का जायजा लिया भाजपा किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष बुद्धिनारायण धांगर ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दे दिया गया है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!