October 11, 2026 12:22 am

सिविल बार एसोसिएशन चुनाव:अध्यक्ष एवं सचिव पद पर मतदान चार अप्रैल को

 

दुद्धी, सोनभद्र:सिविल बार एसोसिएशन चुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की अंतिम सूचि जारी कर दी गई। जाँच, वापसी के बाद फाइनल सूचि के अनुसार अब अध्यक्ष और सचिव पद पर ही मतदान होना है। अध्यक्ष पद के लिए प्रभु सिंह कुशवाहा, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव तथा शिवशंकर प्रसाद के बीच मुकाबला होगा तो वहीं सचिव पद के लिए जवाहर लाल एड,महेंद्र जायसवाल एड तथा रामेश्वर राव के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा होने की संभावना जतायी जा रही है। अध्यक्ष और सचिव की प्रतिष्ठापरक चुनाव मे सभी प्रत्याशियों ने अपनी -अपनी जोर आजमाइस शुरू कर दी है और अपने -अपने पक्ष मे गोलबंदी मे जुट गए है।

सहायक चुनाव अधिकारी रामेश्वर तिवारी, छोटेलाल, संतोष कुमार अग्रहरि एवं प्रहलाद पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से ऊपर के लिए रामजी पाण्डेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के लिए मनोज मिश्रा एवं अंजनी सिंह तथा सह सचिव प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा,पुस्तकालय के लिए राकेश कुमार तथा प्रशासन के लिए अभिनाथ यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक मतदान होगा, मतदान के आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और उसी दिन परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।

 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!