December 14, 2025 1:24 pm

भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां

दुद्धी/सोनभद्र(राकेश गुप्ता)पीडब्लूडी के निरीक्षण भवन में शुक्रवार को निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी श्रवण गौड़,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार के आठ वर्षों के उपलब्धियों को गिनाया।इस दौरान बताया कि भाजपा ने दिव्य व भव्य श्री राम मंदिर, मां विंध्यवासिनी कारीडोर आदि का निर्माण कराया।योगी की सरकार 8 वर्ष में 2 करोड़ 52 लाख लाभार्थियों को आवास और 2 करोड़ 62 हजार लाभार्थियों को इज्जत घर वितरित किया गया।कोरोना काल में 14 करोड़ 70 लाख लोगों को निशुल्क वैक्सीन लगाया गया।प्रत्येक जिलों में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई। महाकुंभ के दौरान 66 करोड़ 30 लाख सनातनी लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई।सपा की सरकार में मां बहनों को चलना दुश्वार था।माफियाओं को प्रदेश से खदेड़ दिया गया।आदि बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान मनोज मिश्रा,दिलीप पांडेय, विष्णुकांत तिवारी दीपक शाह,वीरेंद्र चौधरी,मनीष जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!