October 10, 2026 7:57 pm

शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

– महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

सोनभद्र। मधुपुर ग्राम पंचायत में संचालित शराब की दुकान हटाए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को महिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले महिलाओं ने जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने बताया कि मधुपुर ग्राम पंचायत में स्कूल के समीप शराब की दुकान खोले जाने से ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। शराब की दुकान पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहने से स्कूल व कालेज आने जाने वाली छात्राओ को काफी मुश्किलों का समाना करना पड़ता है। मनचले और शराब के नशे मे धुत लोग महिलाओं और बेटियों पर गलत कमेंटबाजी करते रहते है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्यालय के समीप खुली उक्त शराब की दुकान को तत्काल कही और स्थानांतरित नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी के एक एक कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की स्वय होगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने बताया कि पूरे मामले से जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया है, यदि फिर भी कार्यवाही नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर शान्ति विश्वकर्मा, कलावती, मीरा, बबीता, लीलावती रेखा, कपिल देव, राजू आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!