October 10, 2026 1:42 am

उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलब्धियों के साथ खण्ड विकास अधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्रा ने कराया समापन

रामगढ़/ सोनभद्र (अखिलेश गुप्ता) उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चतरा ब्लॉक सभागार कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन कर गोद भराई का रस्म किया गया तथा शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी देते हुए समापन कराया चतरा खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा एडियो पंचायत चतरा विक्रम सिंह ने आयोजित कार्यक्रम में विकास खण्ड चतरा के सभी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों व ग्राम रोजगार सेवकों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि गर्मी शुरू हो गई है स्वच्छ वातावरण वह ऑक्सीजन हेतु पशु पक्षियों वह मनुष्य के जीवन को बचाने के लिए नदियों व नहरे से गांव के आसपास तालाबों को जोड़ने का कार्य किया जाए और वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ जैसे योजनाओं के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने ग्राम पंचायत के क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य अनिवार्य रूप से प्रारंभ कर दे और उसकी देखरेख के लिए शासन द्वारा भुगतान भी किया जाएगा सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं और उपलब्धियां के बारे में उपस्थित लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास के लाभार्थियों का चयन किया जा रहा है जिसमें सरकार की योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक योजना हर हाल तक पहुंचाया जाए इसी के साथ खंड विकास अधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का समापन कराया

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!