October 10, 2026 7:55 pm

यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 241 वाहनों के सत्यापन सहित 156 वाहनों का चालान कर यातायात नियमों का पालन करने हेतु किया जागरूक 

सोनभद्र/0पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान के तहत कार्रवाई में ई-रिक्शा वाहन, ऑटो रिक्शा व अन्य सवारी वाहनों के नम्बर प्लेट सही न पाये जाने/सही तरीके से न लगाये जाने, दो पहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी बैठाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोडिफाइड साइलेंसर /प्रेशर हॉर्न आदि प्रकरणों में 241 वाहन चालको का सत्यापन किया गया । जिसमें बिना वैध कागजात एवं बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चला रहे नाबालिक लड़को के विरुद्ध कुल 156 वाहनों का चालान किया गया, जिसमें 44 वाहनों का चालान बिना ड्राईविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे नाबालिक लड़को के विरुद्ध किया गया । इस दौरान जनपद के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करते हुए सड़क पर सही तरीके से चलने हेतु हिदायत दी गयी तथा इस सम्बन्ध में लोगों को जानकारी देते हुए जागरुक किया गया ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!