सोनभद्र/नधिरा उपकेंद्र से बकरिहवा फीडर की बिजली आपूर्ति जर्जर उपकरण के सहारे वर्षो से बदहाल हालत में चलाई जा रही है जो ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत का कारण बनी है।जर्जर उपकरण कब बदला जाएगा इसको लेकर एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता अभी तक यही आश्वासन देते रहे कि सामग्री आ गयी है टेंडर भी हो गया है जल्द बदलने की प्रक्रिया शुरू होगी।यही जानकारी जेई बिहारी लाल भी अभी तक ग्रामीणों को बताते रहे हैं लेकिन अब जब गर्मी फूल पावर में शुरू हुई और दनादन फाल्ट शुरू होने से सप्लाई प्रभावित हुई तो फिर से जानकारी के लिए बुधवार को एसडीओ और जेई से फोन पर जानकारी ली गयी तो दोनों अधिकारी हाथ खड़े कर एक्सईएन पिपरी दिलीप कुमार से जानकारी लेने को कहा गया जब एक्सईएन को इस बाबत 27 बार फोन लगाया गया तो उनका सीयूजी नम्बर बन्द था।गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि अधिकारी सीयूजी नम्बर खुद उठाएं लेकिन यहाँ तो बिजली विभाग के अधिकारी ही मुख्यमंत्री के आदेश को कूड़ेदान में डाल कर सरकारी नम्बर बन्द रखने में सुकून समझते हैं।बताया जाता है कि जर्जर उपकरण ही विभाग के कमाई का जरिया है कर्मचारी लाइनमैन तो चाहते है कि जर्जर उपकरण जल्द बदला जाय जिससे मुसीबत कम हो लेकिन अधिकारी इस दुधारू गाय को हाथ से जाने नही देना चाहते हैं यही कारण है कि पिछले 10 वर्षों से लाखों उपभोक्ता जर्जर उपकरण के कारण कटौती अनवरत फाल्ट कई कई दिन सप्लाई बंद की समस्या से जूझ रहे हैं।









