October 10, 2026 7:55 pm

एनटीपीसी रिहंद ने 3.08 करोड़ की लागत से नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)एनटीपीसी रिहंद द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व सीएसआर के तहत प्रोजेक्ट संकल्प के अंतर्गत रिहंद सीएसआर और सोसाइटी फॉर वॉलंटरी एक्शन एंड रिसर्च एसवीएआर के संयुक्त प्रयासों से ₹3.08 करोड़ की लागत से सोनभद्र में निर्मित नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र की स्थापना कि है।निर्मित नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य सेवा केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक रिहंद अनिल श्रीवास्तव नें किया।यह केंद्र नशे की लत से ग्रस्त लोगों को राहत प्रदान करने के साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित किया गया है।केंद्र में नशामुक्ति से जुड़ी समस्त सेवाएँ निशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी जिनमें दवाखाना एवं शारीरिक पुनर्वास सामान्य स्वास्थ्य जांच मानसिक परामर्श तथा पुनर्वास सेवाएँ शामिल हैं।साथ ही 24 घंटे एम्बुलेंस सेवाएँ भी उपलब्ध रहेंगी जिससे जरूरतमंदों को शीघ्र सहायता मिल सके।इस केंद्र में 15 बेड की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नें अपने उद्बोधन में कहा कि एनटीपीसी रिहंद न केवल बिजली बनाकर देश को प्रकाशमान कर रही है बल्कि समाज की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत है।नशा मुक्ति केंद्र समाज के उन लोगों को नई राह दिखाएगा जो नशे की लत से जूझ रहे हैं साथ ही उन्हें पुनर्वास और स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा।उन्होने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग लाभान्वित हो सकेंगे और वे स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित होंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!