October 15, 2025 3:29 am

पुनः जिलाध्यक्ष बने रामराज सिंह गौड़, फरीद अहमद को शहर की कमान

सोनभद्र। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ और शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह जिला कार्यालय सोनभद्र पर आयोजित किया गया था, जिसकी अध्यक्षता निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार पासवान ने की। पूर्व चेयरमैन अजय शेखर ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का निर्णय सराहनीय है, और रामराज सिंह गौड़ व हाजी फरीद अहमद की नियुक्ति काबिले तारीफ है। पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा ने कहा कि दोनों नेता अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयू आई राघवेंद्र नारायण ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में दलित और मुस्लिम समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण होगी, और राहुल गांधी के नेतृत्व का निर्णय सराहनीय है। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि वे अपनी नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि वे जाति जनगणना और संविधान बचाओ जैसे मुद्दों को लेकर गांव-गांव तक जाएंगे और संगठन को मजबूत करेंगे।

शहर कमेटी अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद ने कहा कि वे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्थानीय समस्याओं को लेकर जल्द ही शासन प्रशासन स्तर पर मुद्दा उठाएंगे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!