October 10, 2026 9:34 pm

आवास के पात्र लाभार्थी 31 मार्च तक कराये सर्वे। खंड विकास अधिकारी ने स्वयं कई गावो का टेक्निकल टीम से कराया सर्वे।

दुद्धी,/ सोनभद्र (राकेश गुप्ता) प्रधानमंत्री आवास प्लस सर्वें की तारीख जैसे -जैसे नजदीक आ रही हैं वैसे -वैसे पात्र लाभार्थियों में बेचैनी बढ़ने लगी हैं, क्योंकि सर्वें की आखिरी तारीख 31 मार्च बतायी जा रही हैं।आवास प्लस सर्वें का कार्य जनवरी माह से शुरू हुई हैं और सर्वें के लिए सर्वेयर लगाए गए हैं। जो गाँव -गाँव जाकर सर्वें कार्य कर रहें हैं, लेकिन 3 माह पुरे होने के हैं फिर भी तक सर्वें का कार्य पूर्ण नही हो सका हैं। आवास प्लस सर्वें के लिए जनता लगातार ग्राम प्रधानों का दरवाजा खटखटा रही हैं और ग्राम प्रधान सर्वेयर से भी लगातार सम्पर्क करके अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों का सर्वें कराने की बात कह रहें हैं।लेकिन अब धीरे -धीरे कही न कही सर्वेयर की लापरवाही पात्र लाभार्थियों पर भारी पड़ती दिख रही हैं। क्योंकि अब समय कम बचा हैं और सर्वें करते समय कुछ टेक्निकल समस्याएं भी आ रही हैं इसलिए जल्दी -जल्दी सर्वें करना भी मुश्किल हो रहा हैं।

इस संबंध में खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि आवास प्लस सर्वें प्रकिया चल रही हैं, आज स्वयं मेरे द्वारा टेक्निकल टीम के साथ दुद्धी ब्लाक के हरनाकछार गांव सहित अन्य गांव में सर्वे कराते हुए निरीक्षण किया गया और उन्हें सर्वे कराने हेतु प्रक्रिया को बताया गया है गांव के पात्र लाभार्थी किसी कारणवश अब तक आवास सर्वे से वंचित हो तो वह सीधे विकासखंड कार्यालय आकर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सभी पात्रों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वें करने के निर्देश दिए गए हैं। पात्र लाभार्थी स्वयं भी अपने एंड्राइड मोबाइल से सर्वें कर सकते हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!