October 11, 2026 1:07 am

तहसील दिवस में 25 जनशिकायती पत्र आए

दुद्धी /सोनभद्र (राकेश गुप्ता)तहसील मुख्यालय के सभागार कक्ष में आज तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता नमामि गंगे एडीएम के द्वारा की गई, चुकी शनिवार के दिन लगने वाला तहसील दिवस आज सोमवार के दिन लगने से फरियादियों को जानकारी नहीं होने के कारण उतनी भीड़ भाड़ इकट्ठा नहीं हो सका, जिससे केवल 25 जनशिकायती प्रार्थना पत्र विभिन्न समस्याओं को लेकर दिये गए ,जिसे संज्ञान में लेते हुए ,एक मामले को मौके पर निस्तारण किया गया ।

वहीं शेष अन्य मामलो के निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को प्रार्थना पत्र देते हुए ,एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी निखिल यादव , पुलिस अधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल बीडीओ रामविलासचौरसिया, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार, ईओ दुद्धी भोला सिंह कुशवाहा ,बीईओ दुद्धी महेंद्र मौर्य, एसडीओ तीर्थ राज, सीडीपीओ मनोज सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ गिरधारी लाल,लोकनिर्माण से राजेश शर्मा,सहित दुद्धी सर्किल अंतर्गत विभिन्न थानों के उपनिरीक्षक सहित अन्य विभाग के लोग मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!