October 11, 2026 1:58 am

दुद्धी पुलिस ने गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

दुद्धी/ सोनभद्र (राकेश गुप्ता) थाना दुद्धी पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते हुए 01 अभियुक्त मोहम्मद जाहिद पुत्र मु0 कलाम निवासी चाचा कालोनी रेनुकूट थाना पिपरी जिला सोनभद्र (उ0प्र0) मूल निवासी बालू मण्डी के पास महेन्द्रू थाना परिबहोर जनपद पटना (बिहार) उम्र करीब 36 वर्ष के कब्जे से कुल 1 किलो 535 ग्राम नाजायज गाँजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । इस सम्बन्ध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-72/2025 अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरण -*
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मैं बिहार से लाकर इसकी पुड़िया बनाकर महंगे दामों में बेचकर अच्छा पैसा कमाता हूं । इससे पूर्व भी जेल जा चुका हूं।

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0-30/2025 धारा 8/20 NDPS ACT, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
2.मु0अ0सं0-236/2015 धारा 8/20 NDPS Act थाना पिपरी जनपद सोनभद्र
3.मु0अ0सं0-72/2025 अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली उ0नि0 संजय सिहं,.HC शिवकुमार यादव, HC अमरजीत कुमार, HC नरेन्द्र प्रताप विन्द ,HC अशोक सिंह यादव थाना दुद्धी मौजूद रह

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!