सोनभद्र/भाजपा के पुन: नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता का सोमवार के दोपहर गुरमा मोड़ तिराहे पर चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास संजय केशरी के नेतृत्व में बरिष्ट पदाधिकारी एंव कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत कर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया इस अवसर भाजपा के बरिष्ट नेता परशुराम केशरी ने कहा की नन्दलाल गुप्ता सदैव भाजपा के नितियो एंव कार्यकर्ताओ के हित मे सदैव कार्य किए है जिसे संगठन मे फिर से भरोसा जताते हुए पुन: सोनभद्र की कमान सौपी है इससे कार्यकर्ताओ मे हर्ष है। वही वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव त्रिपाठी ने कहा की नन्दलाल गुप्ता को पुन: जिलाध्यक्ष बनाए जाने से संगठन मे काफी मजबूती मिलेगा। इस अवसर मारकुंडी के पुर्व प्रधान श्रवण कुमार गुप्ता, बरिष्ट समाजसेवी डॉ०बिमलेश मोर्य,वृजेश देव पांडेय, अमित सिंह, राहुल प्रताप सिंह,अमरनाथ पनिका, चंदन सिंह, सत्यम मोर्य, मशालु गिरी आदि शाहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे









