सोनभद्र/जनपद चंदौली की दिशा की बैठक में रावर्टृसगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया जिसे समाजवादी पार्टी नहीं करेगी बर्दाश्त रामनिहोर यादव समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर प्रेस वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने बताया कि जनपद चंदौली की दिशा की बैठक में उप सभापति के हैसियत से चकिया क्षेत्र के होने के कारण भाग लिए ।बैठक में भाजपा के माफिया विधायकों द्वारा चंदौली जनपद के उच्च अधिकारियों के सामने खुलेआम धमकी दी गई। इसके बावजूद भी उच्च अधिकारी मौन धारण बैठे रहे ।इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार में माफियाओं का ही बोलबाला है । वहीं भाजपा विधायकों द्वारा जनपद सोनभद्र में अवैध खनन किया जा रहा है और बड़े पैमाने पर अवैध खनन में लिप्त है । इन खनन माफियाओं से जनपद सोनभद्र की आम जनमानस में काफी आक्रोश है ।दलीत सांसद के साथ इस तरह के व्यवहार से पीडीए के लोग आहत है ।पूर्व की सरकार में इन माफियाओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, लेकिन जब से केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से फिर से माफियाओं का आतंक चरम सीमा पर है । अगर रावर्टृसगंज के सांसद के साथ कुछ घटना घटित होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी । हम प्रशासन से मांग करते हैं कि उन माफियाओं पर तत्काल कार्रवाई की जाए । इसके साथ ही साथ रावर्टृसगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था कराया जाए । यदि भाजपा सरकार और जिला प्रशासन तत्काल आवश्यक कार्यवाही नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी जनपद सोनभद्र सड़क से सदन तक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार एवं जिला प्रशासन की होगी ।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष पवन पटेल नगर पालिका रावर्टृसगंज के नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष ज्यूतेष गौतम घोरावल विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव जिला उपाध्यक्ष डा0 लोकपति सिंह पटेल त्रिपुरारी गौड़ सुरेश पटेल आदितद अंसारी जितेंद्र कुमार उमर अफरोज खान सुरेश पटेल सौर्य त्रिपाठी मिथिलेश सिंह के साथ दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।









