October 11, 2026 3:33 am

होली के जश्न में डूबे लोग फगुआ गीतों और डीजे की धुन पर खूब मनाया जश्न एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते सकुशल होली संपन्न

रामगढ़/सोनभद्र (अखिलेश गुप्ता) चतरा क्षेत्र अंतर्गत में प्रेम और सौहार्द का पर्व होली शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने रंगों की बौछार के बीच होली का आनंद लिया। सुबह होते ही युवाओं की टोली रंग और पिचकारी लेकर सड़कों पर निकल पड़ी। राहगीरों को रंगों से सराबोर करते हुए ‘हैप्पी होली’ की शुभकामनाएं दीं और डीजे की धुन पर जमकर थिरके युवा गली-मोहल्लों में फगुआ गीतों की गूंज से माहौल और भी रंगीन हो गया। डीजे पर बजते होली गीतों ने पूरे चतरा क्षेत्र में उत्सव की रौनक बढ़ा दी। शाम होते ही लोग सज-धजकर मंदिर पहुंचे और भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की इसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाइयां व शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक तरीके से चतरा क्षेत्र में होली का पर्व सुरक्षित और उल्लासपूर्ण परंपरागत तरीके से वातावरण में होली मनाया गया वही रामगढ़ में हिंदू समुदाय के संग मुस्लिम समुदाय के लोग भी होली के रंग में दिखे और हिंदुओं के साथ मिलकर‌ खूब लाल गुलाल अबीर उड़ाते हुए रंगों में सराबोर होकर होली का लुफ्त उठाते रामगढ़ ग्राम प्रधान बलराज मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुस्ताक अंसारी, इंद्रेश गुप्ता, बनारसी चंद्रवंशी, गोपाल दास केसरी, रूपेश केसरी, जयप्रकाश गोंड, अमीन गोंड, अमरेश रामसूरत अनिल ने भाई चारे का मिसाल कायम करते हुए होली सकुशल संपन्न हुआ 

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!