October 11, 2026 4:17 am

अधिवक्ताओं ने मनाया होली मिलन समारोह

दुद्धी/, सोनभद्र (राकेश गुप्ता) बुधवार को दुद्धी कचहरी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कचहरी परिसर के दुद्धी बार सभागार एवं सिविल बार सभागार में आयोजित होली मिलन समारोह में एसडीएम निखिल यादव एवं न्यायिक एसडीएम अश्वनी कुमार बतौर मेहमान शामिल हुए और अबीर ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। एसडीएम को अपने बीच पाकर अधिवक्ताओं ने भी जमकर होली मिलन समारोह मनाई।होली मिलन समारोह में पहुंचे द्वय एसडीएम ने अधिवक्ताओं को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, राजेंद्र प्रसाद,दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कुलभूषण पाण्डेय, रामपाल जौहरी, रामलोचन तिवारी, सत्यनारायण यादव, नन्दलाल,प्रभु सिंह कुशवाहा, इन्द्रेश सिंह, राकेश तिवारी, शशि गुप्ता, अभिनाथ, मनोज सहित अन्य सभी अधिवक्ता गण मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!