सोनभद्र/ महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित One Stop Centre का औचक निरीक्षण ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव/अपर ज़िला जज शैलेंद्र यादव ने मंगलवार 11 मार्च को किया।
निरीक्षणोंपरान्त महिलाओं के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान One Stop Centre के समस्त स्टाफ जहां उपस्थित पाये गये। वहीं 02 नवजात शिशु भी आवासित पायी गयी जिसका टीकाकरण कराने एवं उसकी देख-रेख हेतु निर्देशित किया गया। One Stop Centre में व्यवस्थाएं मानकानुसार पायी गई। विधिक जागरूकता के दौरान नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961- 26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 2013, लैगिंक अपराधो से बालको का संरक्षण अधि0 2012, गर्भधारक पूर्ण एवं प्रसव पूर्ण निदान तकनीकी (लिंग चयन प्रतिषेध) अधि0 1994, समान पारिश्रमिक अधि0 1976, महिलाओं का अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधि0 1966, हिन्दू उत्राधिकार अधि0 1956” के संबंध में जानकारी दी गई एवं उन्हे निर्देशित किया गया कि जनपद में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर लगाकर उक्त कानूनों के बारे कृत कार्यवाही कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को अवगत करायें।
यह जानकारी शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।









