October 11, 2026 5:50 am

सोनभद्र की तीन शिक्षिका काशी हिंदी विद्यापीठ में सम्मानित

सोनभद्र/लखनऊ में काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा सृजन काव्य संगोष्ठी व शैक्षिक संवाद एवं विद्या वाचस्पति की विशेष मानद उपाधि सम्मान 2025 आयोजित किया गया। आयोजन काशी हिंदी विद्यापीठ के उप कुलपति ओम प्रकाश पाण्डेय निर्भय, कुलसचिव इंद्रजीत तिवारी, लखनऊ आकाशवाणी केंद्र की लोक गायिका अनिता मिश्रा, श्री राधा रानी व्यास स्वामी परमानंद के शिष्य प्रियम मिश्रा,सृजन संस्था के संस्थापक, डॉ. मनीष देव गुप्ता के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम मे सोनभद्र की तीन शिक्षिकाओं गायत्री त्रिपाठी, सुमन सिंह एवं शालिनी सिंह को विद्या वाचस्पति सम्मान से सम्मानित किया गया। गायत्री त्रिपाठी ने P9 bhara news  से बताया कि”यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर मैं अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। इस सम्मान को मैं अपने माता-पिता एवं अपने गुरुजनों को समर्पित करना चाहती हूँ। सुमन सिंह ने कहा कि “यह पुरस्कार मेरे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर प्रोत्साहन बल प्रदान किया है। शालिनी गुप्ता ने कहा की वाचस्पति पुरस्कार पाकर मैं खुद को बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। इनकी इस विशेष उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय व खंड शिक्षा अधिकारी सहित समस्त एसआरजी, एआरपी, शिक्षक गणों ने हर्ष जताया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!