सोनभद्र/पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस द्वारा रासपहाड़ी मोड़ से बग्घानाला की तरफ जाने वाली रोड पर 01 नफर अभियुक्त गोविन्द कुमार पुत्र रामसनेही निवासी गजराज नगर डाला मोड़ के पास थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 किलो 110 ग्राम अवैध नाजायज गांजा बरामद कर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0- 50/2025 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त गोविन्द कुमार उपरोक्त को मा0 चालान कर दिया गया
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0-266/2016 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0-66/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0-119/2021 धारा 379, 411 भादवि थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0-184/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0-222/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
6. मु0अ0सं0-221/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
7. मु0अ0सं0-50/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, रामलोचन, राजेश दूबे,का0 अखिलेश कुमार, थाना ओबरा मौजूद रहे









