October 11, 2026 7:22 am

महाकुंभ को याद कर भावुक हो रहे श्रद्धालु, संगम स्न्नान याद रहेगा

सोनभद्र। महाशिवरात्रि के पर्व पर अंतिम अमृत स्नान के साथ महाकुंभ 2025 का समापन हो चूका है। महाकुंभ 2025 में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगाई। अभी भी महाकुंभ एरिया में हजारों लोग आस्था की पावन डुबकी लगा रहे हैं। इनमें सोनभद्र जिले के कई ऐसे ऐसे श्रद्धालु भी हैं जो महाकुंभ के शुरू होने और समापन के साक्षी बने हैं। रॉबर्ट्सगंज के रहने वाले मनोज सोनी ने P9 भारत न्यूज़ से बातचीत करते हुए महाकुंभ को याद कर भावुक हो उठे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा महाकुंभ जैसे बड़े आयोजन कोई नहीं करा सकता था। वही इनकी पत्नी संगीता सोनी ने कहा कुम्भ स्न्नान तो पहले भी किया है लेकिन ये महाकुम्भ हमेशा याद रहेगा। वही लालती देवी अब अपने नाती पोतो कों महाकुम्भ की कहानी सुना कर सदी के इस भब्य आयोजन का गुणगान करते नही थकती। ऐसे ही नगर के ना जाने कितने ही लोगों ने महाकुम्भ मे आस्था की डुबकी लगाई और साथ मे लाये संगम के जल को देख महाकुम्भ की याद ताज़ा कर रहे है और योगी सरकार की प्रशंसा कर रहे हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!