November 18, 2025 3:16 am

14 मार्च को होली, प्रशासन रहेगी पूरी तरह मुस्तैद प्रमोद कुमार यादव

विंढमगंज/ सोनभद्र( सुमन गुप्ता) होली के पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आज रविवार को थाना में शांति समिति की बैठक की गई।उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि होली पर्व आगामी 14 मार्च को मनाया जाएगा तथा पर्व के अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंधित रहेगा। यदि डीजे बजाने या उससे हुई हानि की शिकायत मिली तो डीजे संचालक एवं आयोजक दोनों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी।

थाना प्रभारी ने कहा कि होली के दौरान हुडदंग करने,बेवजह किसी के ऊपर रंग फेकने के साथ दूसरे समुदाय के लोगों पर बाजबरदस्ती रंग फेंकने या लगाने की शिकायत पर कड़ी करवाई की जाएगी। कहा कि रमजान का महीना चल रहा है साथ में होली का पर्व भी है।दोनों समुदाय के लोग आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ दोनों अपना अपना पर्व को मनाएं।प्रशासन गड़बड़ी करने वालों पर पैनी नजर रखेगी।बैठक में ग्राम प्रधान यदुनाथ यादव सदर सुहैल अहमद खान मुन्नालाल गौतम अमरेश भारती रमेश प्रसाद संजय कुमार गुप्ता उमेश कुमार सतीश कुमार सरजू प्रसाद यादव सबलू खान रामसुंदर संपूर्णानंद आरफीन अंसारी इफ्तेखार अहमद हरिनाथ यादव शाहरुख खान विमल यादव बंडल चौबे पवन रजक राकेश केसरी अरविंद जायसवाल विनोद कुमार कनौजिया मुर्तुजा अली सहित क्षेत्र के दर्जनों का मानदेय मौजूद थे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!