October 11, 2026 7:55 am

अवैध मदिरा के निर्माण बिक्री एवं रोकथाम के लिए चलाया गया अभियान

सोनभद्र। अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत रविवार को रविनंदन आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो एवं अमित कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र टीम द्वारा मय स्टाफ थाना शाहगंज अंतर्गत दुगौलिया, दुगौलिया रामपुर एवं भट्ठा टोला अंतर्गत संदिग्ध घरों, संदिग्ध स्थानों पर दबिश और छापेमारी की गई। इस दौरान लगभग तीस लीटर अवैध कच्ची शराब और सौ किलोग्राम लहन बरामद हुआ। लहन को मौक़े पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियोग पंजीकृत किया गया। टीम द्वारा देशी शराब दुकान शाहगंज, परासी पाण्डेय, विदेशी मदिरा व बीयर दुकान शाहगंज का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए उनके स्टॉक का भौतिक सत्यापन किया गया। विक्रेताओं को नियमानुसार दुकान संचालित किए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए। आबकारी टीम में प्रधान,आबकारी सिपाही वीरेन्द्र प्रताप, सुशील कुमार भारतीय, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!